Get App

Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक 6% उछला, नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च का दिखा असर

Ola Electric Share: नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद Ola Electric के शेयर में करीब 6% तेजी आई। ₹79,999 की शुरुआती कीमत और 301 KM रेंज के दावे ने निवेशकों का ध्यान खींचा। जानिए शेयर में तेजी की पूरी वजह और आगे की तस्वीर।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 28, 2026 पर 3:15 PM
Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक 6% उछला, नए S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च का दिखा असर
S1Z लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बाजार में Ola को TVS से कड़ी चुनौती मिल रही है।

Ola Electric Share: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली Ola Electric Mobility के शेयरों में 28 अगस्त को करीब 6% की तेजी आई। कंपनी के चेयरमैन और MD भाविश अग्रवाल ने नया S1Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹79,999 रखी गई है। कंपनी इसे बड़े वर्ग के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश कर रही है।

301 KM की रेंज का दावा

Ola Electric के नए S1Z में कंपनी की खुद डेवलप 46160 LFP Bharat Cell का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसकी IDC रेंज 301 किलोमीटर बताई है। 3.1 kWh मॉडल की कीमत ₹79,999 है। इसकी डिलीवरी दिसंबर 2026 से शुरू होगी।

5.1 kWh मॉडल की कीमत ₹99,999 रखी गई है। इसकी डिलीवरी मार्च 2027 से शुरू होने की योजना है। कंपनी का दावा है कि बैटरी टेक्नोलॉजी का निर्माण उसकी Gigafactory में किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें