Get App

Air India Express: टेस्ट में पास मगर नौकरी से बर्खास्त, जानें एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने 8 क्रू मेंबर्स पर क्यों की कार्रवाई

Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पाइलट सहित अपने 8 क्रू मेंबर्स को सस्पेंट कर दिया है। क्रू में दो पायलट इन कमांड, दो को पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर थे। सभी सदस्यों को तीन महीने की ड्यूटी से हटाने का फैसला किया गया है। जानिए क्या है इस फैसले की असली वजह

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 18, 2026 पर 7:58 PM
Air India Express: टेस्ट में पास मगर नौकरी से बर्खास्त, जानें एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने 8 क्रू मेंबर्स पर क्यों की कार्रवाई
क्रू में दो पायलट इन कमांड, दो को पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर थे।

Air India Express: भारतीय विमानन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने क्रू के कुछ सदस्यों के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। इनमें चार पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर शामिल हैं। एयरलाइन कंपनी ने सभी सदस्या को 3 महीने के लिए सस्पेंड करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि यह सभी क्रू सदस्य एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के थे, जिन्होंने फ्लाइट लैंड होने के दो घंटे भीतर अनिवार्य ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट नहीं दिया।

2 घंटे 35 मिनट के बाद ब्रेथ ऐनेलाइजर टेस्ट देने पहुंचा क्रू

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के नियमों के मुताबिक, इंटरनेशनल फ्लाइट के क्रू को विमान के लैंड होने के दो घंटे के भीतर अल्कोहल टेस्ट देना होता है। न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में क्रू पहले अपने होटल चला गया क्योंकि एक सदस्य की तबीयत ठीक नहीं थी। हालांकि, इसके बाद सभी सदस्य वापस एयरपोर्ट लौटे और टेस्ट दिया। इस सब में 2 घंटे 35 मिनट का समय बीत चुका था। सभी आठों क्रू मेंबर का टेस्ट बाद में निगेटिव आया, यानी किसी में अल्कोहल नहीं पाया गया।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खुद दी डीजीसीए को जानकारी

बाद में पता चलने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने खुद इस चूक की जानकारी डीजीसीए को दी और नियमों के तहत तुरंत क्रू को ड्यूटी से हटाकर तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया। यह मामला दो अगस्त का है। दुबई से आई फ्लाइट एएक्स-192 सुबह नौ बजकर पचास मिनट पर अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई थी। एक सूत्र के मुताबिक, क्रू इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद होने वाली कई प्रक्रियाओं, जैसे लॉगबुक एंट्री, कस्टम्स और इमिग्रेशन क्लीयरेंस में उलझा रहा, जिसकी वजह से टेस्ट का ध्यान नहीं रहा। क्रू में दो पायलट इन कमांड, दो को पायलट और चार केबिन क्रू मेंबर थे।

क्यों जरूरी है यह टेस्ट

डीजीसीए के नियमों के तहत फ्लाइट क्रू के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट के बाद ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट देना अनिवार्य है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि ड्यूटी के दौरान पायलट और केबिन क्रू ने शराब का सेवन नहीं किया है। इंटरनेशनल फ्लाइट के लैंड होने के बाद तय समय के भीतर यह टेस्ट कराना होता है। इस मामले में सभी आठ क्रू मेंबर्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद तय प्रक्रिया का पालन नहीं होने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने नियमों के तहत कार्रवाई की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें