Get App

Gainers & Losers:बाजार में बुल्स रन जारी, 2 सितंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Gainers & Losers: Thangamayil Jewellery का शेयर 10 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक की'buy' रेटिंग के साथ कवरेज शुरु की है और इसके लिए 2500 रुपये का लक्ष्य दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 4:51 PM
Gainers & Losers:बाजार में बुल्स रन जारी, 2 सितंबर को इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
Gainers & Losers: बाजार में बुल की रिकॉर्ड रैली जारी है। निफ्टी लगातार 13वें दिन बढ़त पर बंद हुआ।

Gainers & Losers: बाजार में बुल की रिकॉर्ड रैली जारी है। निफ्टी लगातार 13वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स, निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा जबकि FMCG, IT, तेल-गैस शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं फार्मा, PSE,मेटल इंडेक्स में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 194.07 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 82,559.84 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 42.80 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 25,278.70 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन 

Hero MotoCorp | CMP: Rs 5,575 | हीरो मोटोकॉर्प का शेयर आज 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। अगस्त में कंपनी की कुल बिक्री में 5 फीसदी की बढ़तदेखने को मिली। अगस्त में कंपनी की कुल बिक्री 5.12 लाख यूनिट रही जबकि CNBC-TV18 का अनुमान था कि यह 4.89 लाख यनिट पर रहेगी। सालाना आधार पर घरेलू बिक्री में भी 4 फीसदी का उछाल आया। जबकि एक्सपोर्ट 27 फीसदी उछला।

One 97 Communications | CMP: Rs 610.75 | लगातार दो कारोबारी दिन तेजी देखने के बाद फिनटेक कंपनी पेटीएम के शेयर में 2 सितंबर को गिरावट है। 2 दिन की तेजी के दौरान शेयर करीब 16 प्रतिशत मजबूत हुआ। सोमवार को शेयरहोल्डर्स ने प्रॉफिट बुक किया। बता दें कि कंपनी ने 28 अगस्त को शेयर बाजारों को बताया था कि कंपनी को पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) में ‘डाउनस्ट्रीम’ निवेश के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है। यह भी कहा था कि वह पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए नए सिरे से आवेदन करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें