Gujarat Gas के शेयरों में आज दिखा 5% तक का उछाल, जानिए अब YES Securities की क्या है इस पर राय

आज इंट्राडे में गुजरात गैस के शेयरों में 5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला।

अपडेटेड Jun 03, 2021 पर 9:17 AM

आज इंट्राडे में गुजरात गैस के शेयरों में 5 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला। गौरतलब है कि कंपनी ने मार्च तिमाही (Q4) नतीजों का एलान कर दिया है। इस अवधि में कंपनी के मुनाफे में  40 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 350.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

चौथी तिमाही में कंपनी के पोर्टपोलियों में 150 CNG स्टेशन और 1 लाख नए घरेलू कनेक्शन जुड़े है। इस पूरे वित्त वर्ष के दौरान कंपनी के पोर्टफोलियों में 15.5 लाख घरेलू कनेक्शन और 350 इंडस्ट्रियल कंज्यूमर जुड़े है।

मार्च तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेट आय सालाना आधार पर 28.18 फीसदी की बढ़त के साथ  3,489.31 करोड़ रुपये पर रही है।

इस पूरे साल की कमाई पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2021 में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 4.6 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है औऱ यह 10,042 करोड़ रुपये पर रहा है।

कारोबार के अंत में आज यह शेयर एनएसई पर 26.10 रुपये यानी 4.83 फीसदी की बढ़त के साथ 566.50 के स्तर पर बंद हुआ।

ब्रोकरेज फर्म YES Securities ने इस स्टॉक की रेटिंग बढ़ाकर add करते हुए इसका लक्ष्य 565 रुपये कर दिया है। वहीं CLSA ने इस स्टॉक की रेटिंग buy से घटाकर outperform करते हुए इसका लक्ष्य 570 रुपये कर दिया है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।