Get App

GV Electricals IPO Listing: 6 दिन खुला था IPO, अब 21% के लिस्टिंग गेन ने किया खुश, ₹130 के शेयरों का धमाल

GV Electricals IPO Listing: जीवी इलेक्ट्रिकल्स पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रा सर्विसेज मुहैया कराती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। यह आईपीओ छह दिनों तक खुला था और इन छह दिनों में यह 169 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। अब नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 4:02 PM
GV Electricals IPO Listing: 6 दिन खुला था IPO, अब 21% के लिस्टिंग गेन ने किया खुश, ₹130 के शेयरों का धमाल
GV Electricals IPO Listing: जीवी इलेक्ट्रिकल्स का ₹42 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 जुलाई से 7 अगस्त तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

GV Electricals IPO Listing: पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रा सर्विसेज मुहैया कराने वाली जीवी इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। छह दिनों में इसके आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 169 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत ₹130 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹158.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 21.54% का लिस्टिंग गेन (GV Electricals Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹165.90 (GV Electricals Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 27.62% मुनाफे में हैं।

GV Electricals IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

जीवी इलेक्ट्रिकल्स का ₹42 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 जुलाई से 7 अगस्त तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 169.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 91.55 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 272.79 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 168.69 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹39 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 2.50 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹6.00 करोड़ कर्ज हल्का करने, ₹22.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

GV Electricals के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें