HAL Q1 Results: नतीजे आने पर शेयर बने रॉकेट, फिर यह गणित समझ आया तो टूटकर आया रेड जोन में

HAL Q1 Results: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) का शुद्ध मुनाफा जून 2024 तिमाही में 76 फीसदी बढ़ गया। इस शानदार नतीजे के ऐलान पर शेयर रॉकेट बन गए और उछलकर ग्रीन जोन में मजबूती से चला गया। हालांकि जब इस मुनाफे का गणित समझ आया तो बिकवाली का दबाव दिखा और शेयर टूटकर रेड जोन में आ गए। जानिए इसके नतीजे में क्या खास बात रही जिसने शेयरों पर एकाएक दबाव बना दिया

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 10:31 PM
HAL Q1 Result: चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एचएएल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 76 फीसदी उछलकर 814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

HAL Q1 Results: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की शुरुआत मिली-जुली रही। कंपनी ने जब नतीजे का ऐलान किया तो मुनाफे में बढ़ोतरी के चलते शेयर मजबूत हुए लेकिन जब कारोबारी नतीजे को एनालाइज किया गया तो शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखा। आज BSE पर यह 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 4656.30 रुपये (HAL Share Price) के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4595.60 रुपये तक टूट गया था और अपर साइड में नतीजे आने के बाद यह 4811.15 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।

HAL के लिए कैसी रही जून तिमाही

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एचएएल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 76 फीसदी उछलकर 814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि इसमें सबसे अधिक हिस्सा तो अदर इनकम का रहा जो इस दौरान 80 फीसदी उछलकर 737 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब अगर इस अदर इनकम को निकाल दिया जाए तो कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर कम हुआ है। इस दौरान EBITDA की बात करें तो यह 13 फीसदी उछलकर 993.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं EBITDA मार्जिन 0.40 फीसदी उछलकर 22.8 फीसदी पर पहुंच गया। एंप्लॉयीज पर कम खर्च के चलते इसके मार्जिन को सपोर्ट मिला।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

एचएएल के शेयरों ने निवेशकों की शानदार कमाई कराई है। पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के नितले स्तर 1767.95 रुपये पर था। इस निचले स्तर 9 महीने से भी कम समय में यह 221 फीसदी उछलकर 9 जुलाई 2024 को 5675.00 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। इसके बाद शेयरों की रफ्तार थम गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह विमानों की डिलीवरी कब तक करेगी, इसे लेकर कुछ निश्चित नहीं है तो शेयरों को झटका लगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेजस के नए हल्के लड़ाकू विमान की पहली डिलीवरी 31 मार्च 2024 तक होनी थी लेकिन अभी तक वायुसेना को यह मिल नहीं पाया है। जुलाई की शुरुआत में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जनरल इलेक्ट्रिक ने इसे सप्लाई होने वाली इंजन की डिलीवरी में तेज कटौती की है। पहले इसे 16 इंजन मिलना था लेकिन अब जनरल इलेक्ट्रिक इसे सितंबर में दो ही F404-IN20 इंजन सप्लाई करेगी। इसने भी तेजस की डिलीवरी को लेकर अनिश्चितता बढ़ा दी है।

Hindustan Zinc के शेयर बेचेगी Vedanta, शेयरों पर मिला-जुला रुझान, दोनों कंपनियों को होगा यह फायदा

Nykaa Shares: जून तिमाही के शानदार नतीजे पर उछले शेयर, लेकिन इस कारण ब्रोकरेजेज का है मिला-जुला रुझान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।