हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में आज 22 जुलाई को तीन दिनों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। कंपनी के शेयरों में आज बजट से एक दिन पहले 4 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 4.62 फीसदी की बढ़त के साथ 5023 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसके पहले पिछले तीन कारोबारी दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 13 फीसदी की गिरावट आई थी। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.34 लाख करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 5,675 रुपये और 52-वीक लो 1767.95 रुपये है।
