Big Stock Today:भारतीय इक्विटी इंडेक्स 2 सितंबर को तेजी लेकर बंद हुए। वहीं आज ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे है। एशिया MIXED कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कारोबार देखने को मिल रहा है। ऐसे में बाजार आज फ्लैट खुल सकता है। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार का टेक्सचर अब भी गिरावट में खरीदारी का, ट्रेलिंग SL के साथ बने रहने का भी है। कल की मुनाफावसूली की रणनीति ट्रेडिंग मुनाफा बचाने की कोशिश थी। मौजूदा लॉन्ग सौदों के SL को बढ़ाकर 25,100 पर लाएं। नई खरीदारी का जोन 25,150-25,200 पर है इसके लिए 25,000 का स्टॉपलॉस लगाए। साथ ही बाजार में आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर अनुज सिंघल ने कुछ ऐसे शेयरों का चुनाव किया है जिनमें पूरे दिन हचलच देखने को मिल सकती हैं। तो आइए डालते है उनके बिग स्टॉक्स पर एक नजर।
फोकस में LIC हाउसिंग (GREEN)
अनुज सिंघल ने कहा कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस का IPO 9 सितंबर को खुलेगा। IPO का प्राइस बैंड 66-70 है। 70 के हिसाब से मार्केट कैप 58297 करोड़ रुपये है।
अनुज ने कहा कि इस स्टॉक पर ANTIQUE ने खरीदारी की राय दी और इसके लिए 6145 रुपये का लक्ष्य दिया है। दरअसल, सरकार ने HAL को 240 एरो इंजन बनाने का ऑर्डर दिया। करीब 26000 करोड़ की डील होगी। HAL की ऑर्डरबुक करीब `1 लाख करोड़ रुपये है। आगे कंपनी की आय को लेकर तस्वीर साफ है। कई सालों तक डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। रिटर्न रेश्यो 20% से ज्यादा रहने की उम्मीद है। सप्लाई को लेकर कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। तेजस MK को लेकर सप्लाई साइड चुनौतियां है। आगे ग्रोथ संभावनाओं के देखते हुए वैल्युएशन आकर्षक है।
अनुज सिंघल वेदांता केशेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि वेदांता पर ब्रोकरेज फर्म सिटी की बुलिश राय दे रहा है और स्टॉक के लिए 430 रुपये का लक्ष्य रखा है। कंपनी का 20 के तीसरे डिविडेंड का एलान किया। 10 सितंबर डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट है। डिविडेंड पर कंपनी 7800 करोड़ खर्च करेगी। प्रोमोटर्स की वेदांता में 56.4% हिस्सेदारी है। FY25 में अब तक कंपनी ने `35/शेयर का डिविडेंड दिया। पूरे साल में 69/शेयर के डिविडेंड का अनुमान है। जून 2024 तक HZL को छोड़कर VEDL का कुल कर्ज 61,000 करोड़ है जबकि जून के बाद से VEDL ने QIP से `8500 Cr जुटाए। अनुज ने बताया कि VEDL ने HZL में 1.5% हिस्सा बेचकर 3100 करोड़ रुपये जुटाए। 9400 Cr के डिविडेंड का एलान भी किया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।