Get App

Hannah Joseph Hospital IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹65 के शेयरों ने हर लॉट पर डुबोए ₹16500

Hannah Joseph Hospital IPO Listing: रिहाना जोसेफ हॉस्पिटल हेल्थ सर्विसेज ऑफर करती है। इसका फोकस न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, साइकियाट्री और ट्रामा हेल्थकेयर पर है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 02, 2026 पर 4:24 PM
Hannah Joseph Hospital IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, ₹65 के शेयरों ने हर लॉट पर डुबोए ₹16500
Hannah Joseph Hospital IPO Listing: हाना जोसेफ हॉस्पिटल का ₹42 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-28 जनवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Hannah Joseph Hospital IPO Listing: हाना जोसेफ हॉस्पिटल के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर डिस्काउंट पर एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को झटका लगा। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.54 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹70 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹65.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी 7.14% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹61.75 (Hannah Joseph Hospital Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। चूंकि लॉट साइज 2000 शेयरों का था तो इसका मतलब हुआ कि हर लॉट पर आईपीओ निवेशकों के ₹16500 डूब गए।

निचले स्तर पर शेयरों ने रिकवरी की। उछलकर यह ₹68.25 के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 2.50% घाटे में हैं।

Hannah Joseph Hospital IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

हाना जोसेफ हॉस्पिटल का ₹42 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-28 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को ओवरऑल 1.54 गुना बोली मिली थी। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.08 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.98 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.62 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 60 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹34.98 करोड़ रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर के सेटअप और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें