विनेश फोगाट की जीत पर बोले बृज भूषण शरण सिंह, "हमारा नाम लेकर वो जीतीं, मतलब हम महान आदमी"

Haryana Julana Vidhansabha Vinesh Phogat Results: हरियाणा की जुलाना विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के योगेश कुमार को 6,000 से अधिक वोटों से हराया। भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के सुरेंद्र लाठर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं निवर्तमान विधायक और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार, अमरजीत धंधा खिसककर चौथे स्थान पर चले गए

अपडेटेड Oct 08, 2024 पर 3:43 PM
Story continues below Advertisement
Vinesh Phogat Results: विनेश फोगाट ने अपनी जीत के बाद कहा कि यह हर उस महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को चुनती है

Haryana Julana Vidhansabha Vinesh Phogat Results: हरियाणा की जुलाना विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व पहलवान विनेश फोगाट चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी के योगेश कुमार को 6,000 से अधिक वोटों से हराया। भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के सुरेंद्र लाठर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं निवर्तमान विधायक और जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार, अमरजीत धंधा खिसककर चौथे स्थान पर चले गए। अब विनेश फोगाट की जीत पर भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह का बयान आया है।

बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "हमारा नाम लेकर अगर वे(विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया...राहुल बाबा का क्या होगा?"

बीजेपी के पूर्व सांसद ने कहा, "हरियाणा की जनता को बधाई। किसान आंदोलन और पहलवानों के आंदोलन के नाम पर हरियाणा की जनता को भ्रमित करने का बहुत प्रयास किया गया। इसके बाद भी हरियाणा की जनता ने भाजपा की सरकार बनाई है। सभी लोग बधाई के पात्र हैं।"


वहीं विनेश फोगाट ने अपनी जीत के बाद कहा, "ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है। इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी। अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं। अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी। राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी।"

बता दें कि विनेश फोगाट भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में प्रमुख चेहरा थीं।

यह भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला बनेंगे जम्मू-कश्मीर के CM, फारूक अब्दुल्ला ने किया ऐलान; बडगाम सीट से 18,000 से अधिक वोटों से जीते

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।