HCCB IPO : अब आपके पोर्टफोलियो में कोका-कोला का शेयर भी हो सकता है शामिल, IPO लाने की तैयारी में HCCB

HCCB IPO : कोका-कोला IPO की तैयारी तेज हो गई है। कंपनी की भारतीय बॉटलिंग कारोबार के लिए IPO लाने की योजना है। HCCB यानी हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज का IPO जल्द आएगा। HCCB की IPO से 9000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इसके लिए कंपनी अगले हफ्ते इंवेस्टमेंट बैंकर्स के साथ लंदन में बैठक कर सकती है

अपडेटेड Jul 02, 2026 पर 3:35 PM
HCCB IPO : HCCB में IPO के जरिए कोका-कोला कुछ हिस्सा बेचना चाहती है। HCCB में कोका कोला की हिस्सेदारी 60 फीसदी और जुबिलेंट भरतिया ग्रुप की हिस्सेदारी 40 फीसदी है

HCCB IPO : अब आपके पोर्टफोलियो में कोका-कोला का भी शेयर शामिल हो सकता है। दरअसल,अमेरिकी कंपनी कोका-कोला भारत में अपने सबसे बड़ी बॉटलिंग ईकाई HCCB यानी हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज का IPO लाने की तैयारी में जुटी है। HCCB में कोका-कोला की 60 फीसदी हिस्सेदारी है। HCCB की इस IPO से 9000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इसके लिए अगले हफ्ते इंवेस्टमेंट बैंकर्स के साथ बैठक हो सकती है। यहां हम आपके लिए IPO से जुड़े तमाम अपडेट लेकर आए हैं।

कोका-कोला : IPO की तैयारी तेज

कोका-कोला IPO की तैयारी तेज हो गई है। कंपनी की भारतीय बॉटलिंग कारोबार के लिए IPO लाने की योजना है। HCCB यानी हिंदुस्तान कोका कोला बेवरेजेज का IPO जल्द आएगा। HCCB की IPO से 9000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। इसके लिए कंपनी अगले हफ्ते इंवेस्टमेंट बैंकर्स के साथ लंदन में बैठक कर सकती है।


कोका-कोला IPO: वैल्युएशन की तस्वीर

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक HCCB का IPO 10 अरब डॉलर के वैल्युएशन पर आ सकता है। HCCB का गठन 1997 में हुआ था। HCCB भारत में कोका-कोला का सबसे बड़ा बॉटलर है। इसके देश के 12 राज्यों में 14 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। कंपनी 20 लाख से ज्यादा आउटलेट को सर्विस देती है। यह सालाना 1 अरब से ज्यादा केसेस का उत्पादन करती है।

HCCB के बड़े ब्रांड में कोका-कोला,थम्स अप,स्प्राइट,माज़ा,किनले,दासानी और श्वेपेप्स (Schweppes) शामिल हैं।

कोका-कोला: HCCB की आय

HCCB के वित्तीय प्रदर्शन पर नजर डालें तो FY22 में कंपनी की आय 8,999 करोड़ रुपए,FY23 में 12,735 करोड़ रुपए, FY24 में 14,021 करोड़ रुपए और FY25 में 12,751 करोड़ रुपए रही।

कोका-कोला: HCCB का मुनाफा

FY22 में कंपनी का मुनाफा 377 करोड़ रुपए, FY23 में 809 करोड़ रुपए,FY24 में 2,808 करोड़ रुपए और FY25 में 756 करोड़ रुपए रहा।

कोका-कोला का IPO

HCCB में IPO के जरिए कोका-कोला कुछ हिस्सा बेचना चाहती है। HCCB में कोका कोला की हिस्सेदारी 60 फीसदी और जुबिलेंट भरतिया ग्रुप की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। भारत के कोला बाजार पर नजर डालें तो इसमें कोका कोला की 55 फीसदी, पेप्सिको की 30 फीसदी, कैंपा और अन्य की 15 फीसदी हिस्सेदारी है।

भारतीय मार्केट में बड़े MNC के IPO की बात करें तो इससे पहले Hyundai इंडिया ने आईपीओ के जरिए 3.3 अरब डॉलर और LG इंडिया ने 1.3 अरब डॉलर जुटाए थे।

 

 

Swara Baby IPO: डायपर कंपनी ला रही है ₹1000 करोड़ का इश्यू, FirstCry बेचेगी ₹300 करोड़ तक के शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।