BTST/STBT Calls: आज कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में वोलैटिलिटी रही। सेंसेक्स, निफ्टी की सपाट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 10 प्वाइंट चढ़ा तो निफ्टी 7 प्वाइंट गिरकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। फार्मा, FMCG, तेल-गैस शेयरों में दबाव जबकि IT, बैंकिंग, PSE इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
