BTST/STBT Calls for Tuesday : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज खराब ग्लोबल संकेतों ने बाजार का मूड खराब कर दिया। बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट पर बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी में 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट रही। सेंसेक्स 857 प्वाइंट गिरकर 74,454 पर बंद हुआ। निफ्टी 243 प्वाइंट गिरकर 22,553 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप बुरी तरह पिटे। वहीं IT, मेटल और PSE शेयरों पर भी दबाव दिखा। हालांकि FMCG , ऑटो, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद होने में कामयाब हुए। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में गिरावट नजर आये। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-