HCLTech Share Price: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएलटेक के शेयरों में जून तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद बिकवाली की भारी आंधी आई। जून तिमाही के कारोबारी नतीजे पर इसके शेयर आज 4% से अधिक टूट गए। एनालिस्ट्स भी इसे लेकर बंटे हुए हैं। कुछ ने तो स्टॉक को अपग्रेड किया तो कुछ ने इसकी रेटिंग घटा दी है। इसके चलते एचसीएल के शेयरों पर आज दबाव दिखा। आज बीएसई पर यह 3.31% की गिरावट के साथ ₹1566.35 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.29% फिसलकर ₹1550.50 तक आ गया था।
