HCLTech Share: सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस

HCLTech share price: सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11 फीसदी बढ़कर 4235 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 28862 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि वह HCLTech पर पॉजिटिव बनी हुई है

अपडेटेड Oct 15, 2024 पर 3:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तिमाही नतीजों के बाद HCLTech के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

HCLTech share: तिमाही नतीजों के बाद एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के लिए अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। इस बीच आज 15 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1864.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1,882 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

HCLTech पर ब्रोकरेज क्यों हैं बुलिश

एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने FY25 की सितंबर तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी द्वारा FY25 के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस के लोअर एंड में अपवर्ड रिवीजन के चलते कई ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपने टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। कंपनी ने FY25 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के लोअर एंड को 3-5% से बढ़ाकर 3.5%-5% कर दिया है।


एचसीएल टेक्नोलॉजीज पर नजर रखने वाले करीब 45% ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी 'Buy' रेटिंग को बनाए रखा है। स्टॉक पर कवरेज करने वाले 42 एनालिस्ट्स में से 19 ने इसे 'Buy' रेटिंग दी है, 16 ने इसे 'होल्ड' करने की सिफारिश की है, जबकि सात ने इसे बेचने की सलाह दी है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11 फीसदी बढ़कर 4235 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 28862 करोड़ रुपये हो गया।

कितना है HCLTech का टारगेट प्राइस

ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि वह HCLTech पर पॉजिटिव बनी हुई है और उसने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है। नुवामा ने अपने टारगेट प्राइस को भी पहले के ₹2020 प्रति शेयर से बढ़ाकर ₹2125 कर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा, "HCLTech अब तक लार्ज-कैप आईटी स्पेस (12m, +48%) में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला स्टॉक रहा है। इसकी तेज री-रेटिंग पियर्स की तुलना में अधिक ग्रोथ और इसकी कैपिटल एलोकेशन पॉलिसी में सुधार के कारण हुई है, ये फंडामेंटल्स वित्त वर्ष 25 में भी बनी रहेंगी।" नुवामा ने कहा कि HCLTech वर्तमान में अपने FY26 PE के 26 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इंफोसिस और टीसीएस के बराबर है, जबकि हिस्टोरिकल डिस्काउंट 15%-20% है।

सेंट्रम ब्रोकिंग ने स्टॉक के लिए 'ऐड' रेटिंग को बरकरार रखा है और अपने पहले के टारगेट ₹1675 को बढ़ाकर ₹1994 प्रति शेयर कर दिया है। इसके अलावा, मोतीलाल ओसवाल ने ₹2300 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'Buy' रेटिंग को दोहराया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि हेल्थकेयर, मैन्युफैक्चरिंग और BFSI जैसे प्रमुख सेक्टर्स ग्रोथ रिकवरी को बढ़ावा देंगे।

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने HCLTech पर ₹2000 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत एग्जीक्यूशन के कारण दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर HSBC ने स्टॉक पर 'होल्ड' रेटिंग को बनाए रखा है, लेकिन इसके टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹1700 प्रति शेयर कर दिया है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।