Get App

HCLTech Share: सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस

HCLTech share price: सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11 फीसदी बढ़कर 4235 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 28862 करोड़ रुपये हो गया। ब्रोकरेज फर्म नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि वह HCLTech पर पॉजिटिव बनी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 3:05 PM
HCLTech Share: सितंबर तिमाही के नतीजों के बाद ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस
तिमाही नतीजों के बाद HCLTech के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।

HCLTech share: तिमाही नतीजों के बाद एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक के लिए अपना टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। इस बीच आज 15 अक्टूबर को कंपनी के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 1864.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, इंट्राडे में स्टॉक ने 1,882 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 5.05 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

HCLTech पर ब्रोकरेज क्यों हैं बुलिश

एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने FY25 की सितंबर तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी द्वारा FY25 के लिए अपने रेवेन्यू गाइडेंस के लोअर एंड में अपवर्ड रिवीजन के चलते कई ब्रोकरेज ने इस शेयर पर अपने टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। कंपनी ने FY25 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के लोअर एंड को 3-5% से बढ़ाकर 3.5%-5% कर दिया है।

एचसीएल टेक्नोलॉजीज पर नजर रखने वाले करीब 45% ब्रोकरेज ने स्टॉक पर अपनी 'Buy' रेटिंग को बनाए रखा है। स्टॉक पर कवरेज करने वाले 42 एनालिस्ट्स में से 19 ने इसे 'Buy' रेटिंग दी है, 16 ने इसे 'होल्ड' करने की सिफारिश की है, जबकि सात ने इसे बेचने की सलाह दी है। सितंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11 फीसदी बढ़कर 4235 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 8.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 28862 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें