Get App

HDB Financial Q1 Results: प्रॉफिट 38% उछला, अब तक के सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफे का रिकॉर्ड

HDB Financial Q1 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी HDB Financial Services ने जून तिमाही में अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा दर्ज किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 38% बढ़ा है। NII, AUM और एसेट क्वालिटी में भी सुधार दिखा। जानिए तिमाही नतीजों की पूरी तस्वीर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jul 15, 2026 पर 5:58 PM
HDB Financial Q1 Results: प्रॉफिट 38% उछला, अब तक के सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफे का रिकॉर्ड
HDB Financial Services का शेयर बुधवार को 1.08% गिरकर ₹751.95 पर बंद हुआ।

HDB Financial Q1 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) HDB Financial Services ने जून तिमाही (Q1FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 38.3% बढ़कर ₹785 करोड़ पहुंच गया। यह कंपनी का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। पिछले साल की समान तिमाही में मुनाफा ₹568 करोड़ था।

ब्याज से कमाई में अच्छी बढ़त

जून तिमाही में कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 19.9% बढ़कर ₹2,509 करोड़ हो गई। एक साल पहले यह ₹2,092 करोड़ थी।

वहीं, टोटल इनकम (Net Total Income) 16.8% बढ़कर ₹3,185 करोड़ रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,726 करोड़ थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें