Get App

HDB Financial Q2 Results: मुनाफा 34% बढ़ा, NPA में भी सुधार; डिविडेंड का ऐलान

HDB Financial Q2 Results: HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के सितंबर तिमाही नतीजों में मुनाफा 34.3% बढ़कर 780.2 करोड़ रुपये पहुंच गया। खराब कर्ज के अनुपात में भी कमी आई है। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए पूरी डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 14, 2026 पर 5:57 PM
HDB Financial Q2 Results: मुनाफा 34% बढ़ा, NPA में भी सुधार; डिविडेंड का ऐलान
HDB Financial के नतीजे आने से पहले 14 अक्टूबर को शेयर 4.02% गिरकर 584.55 रुपये पर बंद हुआ।

HDB Financial Q2 Results: नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) HDB Financial Services ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 34.3% बढ़कर 780.2 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 581 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई में भी बढ़ोतरी हुई है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 15.5% बढ़कर 2,534 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल यह 2,193 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी की कुल इनकम 12% बढ़कर 3,188 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले यह 2,851 करोड़ रुपये थी। प्रोविजन से पहले ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 15.9% बढ़कर 1,774 करोड़ रुपये हो गया।

लोन कारोबार में बढ़ोतरी

HDB Financial Services का लोन कारोबार लगातार बढ़ रहा है। 30 सितंबर 2026 तक कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,24,638 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 1,11,721 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 11.6% की बढ़ोतरी हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें