Get App

HDB Financial के शेयर फिर आए IPO प्राइस के नीचे, Q2 नतीजे के बाद ब्रोकरेजेज ने दी ये सलाह

HDB FInancial Share Price: करीब तीन महीने लिस्ट हुई एचडीबी फाइनेंशियल के शेयर एक बार फिर आईपीओ प्राइस के नीचे आ गए। सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे पर शेयर झुलस गए और नीचे आ गए। जानिए एचडीबी फाइनेंशियल के लिए सितंबर तिमाही कैसी रही और ब्रोकरेज फर्मों का रुझान क्या है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 5:04 PM
HDB Financial के शेयर फिर आए IPO प्राइस के नीचे, Q2 नतीजे के बाद ब्रोकरेजेज ने दी ये सलाह
HDB FInancial Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की नॉन-बैंकिंग लेंडिंग इकाई एचडीबी फाइनेंशियल के लिए कारोबारी नतीजे पर शेयर झुलस गए।

HDB Financial Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट लेंडर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की नॉन-बैंकिंग लेंडिंग इकाई एचडीबी फाइनेंशियल के लिए कारोबारी नतीजे पर शेयर झुलस गए। सितंबर तिमाही के मिले-जुले कारोबारी नतीजे पर एक बार फिर एचडीबी फाइनेंशियल के शेयर आईपीओ प्राइस के नीचे आ गए। आज बीएसई पर यह 0.79% की गिरावट के साथ ₹737.45 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.37% फिसलकर ₹733.15 के भाव तक आ गया था। इसके शेयर आईपीओ निवेशकों को ₹740 के भाव पर जारी हुए थे और घरेलू स्टॉक मार्कट में 2 जुलाई 2025 को एंट्री हुई थी। लिस्टिंग के अगले ही दिन यह ₹891.65 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था जिससे तीन ही महीने में यह 18.29% टूटकर 9 अक्टूबर को यह ₹728.60 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया था।

HDB Financial पर है ब्रोकरेज फर्मों का रुझान?

मॉर्गन स्टैनले ने एचडीएफसी फाइनेंशियल सर्विसेज को ₹805 के टारगेट प्राइस पर इक्वलवेट रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि हायर नेट इंटेरेस्ट मार्जिन (NIM) और ऑपरेटिंग कॉस्ट में नरमी के दम पर इसका मुनाफा और ऑपरेटिंग प्रॉफिट उम्मीद से अधिक रहा। क्रेडिट कॉस्ट, बैल लोन फॉर्मेशन और राइट-ऑफ बढ़े हैं लेकिन तिमाही आधार पर स्टेज 2 लोन स्थिर बने हुए हैं। हायर एनआईएम पर ब्रोकरेज फर्म ने वित्त वर्ष 2026 के लिए इसके EPS (प्रति शेयर कमाई) के अनुमान को 4% बढ़ा दिया है लेकिन वित्त वर्ष 2027 के लिए 0.4% और वित्त वर्ष 2028 के लिए 3% की कटौती कर दी है।

जेफरीज ने ₹900 के टारगेट प्राइस पर एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज को खरीदारी की रेटिंग दी है। सितंबर तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब 2% घटकर ₹580 करोड़ के करीब आ गया जोकि अनुमान के मुकाबले 2% कम रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें