Get App

HDFC AMC Shares: लगातार सात दिनों की तेजी, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, लेकिन एक्सपर्ट्स ने किया सतर्क

HDFC AMC Share Price: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) ने मंगलवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे और नतीजे के अगले ही दिन शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। शेयरों में आज लगातार सातवें दिन तेजी का रुझान है। इंट्रा-डे में यह 6 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं सात दिनों में यह 17 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 16, 2024 पर 4:48 PM
HDFC AMC Shares: लगातार सात दिनों की तेजी, शेयर पहुंचे रिकॉर्ड हाई पर, लेकिन एक्सपर्ट्स ने किया सतर्क
HDFC AMC को सितंबर तिमाही में अधिक रेवेन्यू और मुनाफा हासिल हुआ, लेकिन रिजल्ट के बाद एनालिस्ट्स का इस पर रुझान मिला-जुला है।

HDFC AMC Share Price: एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (HDFC AMC) के शेयरों में आज लगातार सातवें दिन तेजी का रुझान है। आज की बात करें तो इंट्रा-डे में यह 6 फीसदी से अधिक उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं सात दिनों में यह 17 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। एक कारोबारी दिन पहले यानी मंगलवार 15 अक्टूबर को इसने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे और नतीजे के अगले ही दिन यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि इसे लेकर एनालिस्ट्स का रुझान मिला-जुला है। आज BSE पर यह 5.82 फीसदी की बढ़त के साथ 4813.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 6.89 फीसदी उछलकर 4862.00 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर चला गया था। पिछले साल 30 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 2,691 रुपये पर था।

कैसी रही HDFC AMC के लिए सितंबर तिमाही?

चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी के लिए शानदार रही। सितंबर तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 32 फीसदी उछलकर 576.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान इसका रेवेन्यू 38 फीसदी बढ़कर 887.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

शानदार नतीजे के बावजूद क्यों बंटे एनालिस्ट्स?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें