Get App

HDFC Bank को चीन के केंद्रीय बैंक को बोनस शेयर जारी करने में आएगी दिक्कत, जानिए क्या है पूरा मामला

चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीसी) का एचडीएफसी बैंक में इनवेस्टमेंट है। इस वजह से एचडीएफसी बैंक को पीबीसी को भी बोनस शेयर इश्यू करने होंगे। लेकिन, भारत सरकार का एक नियम इसमें बड़ा रोड़ा बन रहा है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jul 18, 2025 पर 5:35 PM
HDFC Bank को चीन के केंद्रीय बैंक को बोनस शेयर जारी करने में आएगी दिक्कत, जानिए क्या है पूरा मामला
HDFC Bank में चीन के केंद्रीय बैंक PBC की करीब 0.5 फीसदी हिस्सेदारी है।

एचडीएफसी बैंक के प्रस्तावित बोनस शेयरों के मामले में एक पेच फंस रहा है। एचडीएफसी बैंक बोनस शेयर इश्यू करने पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव पर एचडीएफसी बैंक का बोर्ड 19 जुलाई को फैसला ले सकता है। चीन के केंद्रीय बैंक पीपल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीसी) का एचडीएफसी बैंक में इनवेस्टमेंट है। इस वजह से एचडीएफसी बैंक को पीबीसी को भी बोनस शेयर इश्यू करने होंगे। लेकिन, भारत सरकार का एक नियम इसमें बड़ा रोड़ा बन रहा है।

सरकार के नियम में क्या कहा गया है

इंडियन गवर्नमेंट ने 2020 में एक सर्कुलर जारी किया था। इसके मुताबिक, अगर इंडिया का कोई बैंक चीन की किसी एनटिटी को नए शेयर इश्यू करना चाहता है तो इसके लिए उसे पहले सरकार की मंजूरी लेनी होगी। हालांकि, यह साफ है कि बोनस शेयर इश्यू होने की वजह से एचडीएफसी बैंक में पीपल्स बैंक ऑफ चाइना की हिस्सेदारी नहीं बढ़ेगी। इससे एचडीएफसी बैंक को कोई नहीं पूंजी भी नहीं मिलेगी। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि बोनस शेयर से PBC के पास एचडीएफसी बैंक के कुल शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी। इसलिए तकनीकी रूप से पीबीसी को बोनस शेयर इश्यू करने के लिए सरकार की मंजूरी की जरूरत पड़ेगी।

सरकार के नियम का उल्लंघन होने की आशंका

सब समाचार

+ और भी पढ़ें