Get App

HDFC Bank Q1 Update: डिपॉजिट में 14.7% का इजाफा, लोन 15% बढ़े; राजीव कुमार नए पार्ट-टाइम चेयरमैन

HDFC Bank Q1 Update: HDFC बैंक के शेयर पिछले सेशन में 0.7% बढ़कर ₹801.5 प्रति शेयर पर बंद हुए। CASA) डिपॉजिट 9.4% बढ़कर ₹10.25 लाख करोड़ हो गए। तिमाही बिजनेस अपडेट जारी होने के बाद सोमवार को शेयर में तेजी आने की उम्मीद है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 04, 2026 पर 1:38 PM
HDFC Bank Q1 Update: डिपॉजिट में 14.7% का इजाफा, लोन 15% बढ़े; राजीव कुमार नए पार्ट-टाइम चेयरमैन
HDFC Bank के मैनेजमेंट के तहत एडवांसेज 12.4% बढ़कर ₹31.27 लाख करोड़ हो गए।

प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank ने अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी कर दिया है। डिपॉजिट्स और लोन दोनों में सालाना आधार पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तिमाही के दौरान बैंक के ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) ₹30.61 लाख करोड़ रहे, जो पिछले साल के मुकाबले 15.4% ज्यादा हैं। डिपॉजिट्स एक साल पहले से 14.7% बढ़कर ₹31.7 लाख करोड़ के रहे। करंट अकाउंट सेविंग्स अकाउंट (CASA) डिपॉजिट 9.4% बढ़कर ₹10.25 लाख करोड़ हो गए।

टाइम डिपॉजिट सालाना आधार पर 17.4% की बढ़ोतरी के साथ 21.45 लाख करोड़ रुपये के हो गए।HDFC Bank ने शेयर बाजारों को बताया है कि जून 2026 तिमाही के दौरान बैंक के मैनेजमेंट के तहत एडवांसेज 12.4% बढ़कर ₹31.27 लाख करोड़ हो गए।

राजीव कुमार नए चेयरमैन

इसके अलावा एक अन्य एक्सचेंज फाइलिंग में HDFC Bank ने राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त करने की घोषणा की है। अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के 3 महीने बाद यह नियुक्ति हुई है। इसके अलावा बोर्ड ने उन्हें एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर भी नियुक्त करने को मंजूरी दी है। कुमार की नियुक्ति चेयरमैन के तौर पर 3 साल के लिए और एडिशनल इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर 4 साल के लिए की गई है।चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति RBI की मंजूरी पर निर्भर है, जबकि इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर उनकी नियुक्ति पर 5 अगस्त को HDFC Bank की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें