HDFC Bank Q4 Results: मुनाफा 9% बढ़ा, NPA में सुधार; ₹13 के फाइनल डिविडेंड का ऐलान

HDFC Bank Q4 Results: नेट NPA रेशियो सालाना आधार पर कम होकर 0.38 प्रतिशत रहा। वित्त वर्ष 2026 में बैंक की कुल स्टैंडअलोन इनकम 370054.65 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 74671.29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Apr 18, 2026 पर 4:04 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Bank ने फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 19 जून रखी है।

HDFC Bank March Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के HDFC Bank का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा 19221.05 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 17616.14 करोड़ रुपये से 9 प्रतिशत ज्यादा है। बैंक की कुल इनकम लगभग फ्लैट रहकर 89808.90 करोड़ रुपये रही। मार्च 2025 तिमाही में यह 89487.99 करोड़ रुपये थी।

HDFC Bank ने शेयर बाजारों को बताया कि मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर उसकी कुल ब्याज आय 76610.02 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 77460.11 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज आय 3.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 33,281.5 करोड़ रुपये हो गई, जो मार्च 2025 तिमाही में 32,066 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2026 में बैंक की कुल स्टैंडअलोन इनकम 370054.65 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 74671.29 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

एसेट क्वालिटी सुधरी


एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मार्च 2026 तिमाही में HDFC Bank का ग्रॉस NPA (Non-Performing Assets) रेशियो 1.15 प्रतिशत रहा। एक साल पहले यह 1.33 प्रतिशत था। नेट NPA रेशियो भी सालाना आधार पर कम होकर 0.38 प्रतिशत रहा। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.43 प्रतिशत था। NPA में गिरावट बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार दर्शाती है।

मार्च 2026 तिमाही के दौरान बैंक के डिपॉजिट 3105250.48 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले ये 2714714.90 करोड़ रुपये के थे। एडवांसेज 2937166.26 करोड़ रुपये के रहे, जो मार्च 2025 तिमाही के आखिर तक 2619608.61 करोड़ रुपये के थे।

फाइनल डिविडेंड का ऐलान

HDFC Bank के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 13 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को भी मंजूरी दी है। रिकॉर्ड डेट 19 जून रखी है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इस डिविडेंड पर बैंक की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। इससे पहले बैंक वित्त वर्ष 2026 के लिए 2.50 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दे चुकी है।

Yes Bank Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 45% बढ़ा, NPA में गिरावट: चढ़ सकता है शेयर

HDFC Bank शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत कमजोर

HDFC Bank के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 799.90 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 12.31 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर 6 महीनों में 20 प्रतिशत नीचे आया है। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद सोमवार, 20 अप्रैल को शेयर फोकस में रहेगा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।