HDFC Bank Share Price: निजी सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयरों में लगातार छठे दिन दमदार खरीदारी की रुझान रहा। जब से इसने दिसंबर तिमाही के नतीजे का ऐलान किया है, तब से शेयर उछल रहे हैं। इन छह दिनों में यह 7 फीसदी से अधिक उछलकर आज बीएसई पर नौ महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई 1702 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया। अब यह अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से कुछ ही नीचे है। इसके शेयर 18 अक्टूबर 2021 को 1724 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर थे। मार्केट एक्सपर्ट दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजों को देखते हुए इसमें आगे भी तेजी के आसार देख रहे हैं। मौजूदा भाव पर निवेश कर 18 फीसदी का मुनाफा कमा सकते हैं।
