HDFC Bank share: एचडीएफसी बैंक के शेयरों में पिछले पांच कारोबारी दिनों में 6 फीसदी से अधिक की तेजी आई है और वे अपने पिछले रिकॉर्ड हाई ₹1794 के करीब पहुंच गए हैं। इस समय यह शेयर BSE पर 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 1750.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इस बीच कुछ एक्सपर्ट्स बैंक के शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे हैं। CLSA चार्टिस्ट लॉरेंस बालेंको का मानना है कि एचडीएफसी बैंक के चार्ट में इंडियन मार्केट में "सबसे दिलचस्प लॉन्ग-टर्म सेटअप" है। बालेंको ने बुधवार को सीएनबीसी-टीवी18 के साथ एक खास बातचीत में ये बात कही।
