HDFC Bank के शेयरों में आज 4 जुलाई को दो फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। मुनाफावसूली के चलते यह स्टॉक 2.36 फीसदी लुढ़ककर 1726.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। सेंसेक्स में आज टॉप 30 में से 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं, जिनमें एचडीएफसी बैंक का शेयर टॉप लूजर रहा। इसके पहले 3 जुलाई को एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी देखी गई थी। आज की गिरावट के साथ बैंक का मार्केट कैप घटकर 13.13 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
