एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लगातार दूसरे दिन तेजी दिखी। एक समय शेयर एक फीसदी से ज्यादा चढ़ गया था। 11 बजे शेयर 0.70 फीसदी चढ़कर 744.65 रुपये पर चल रहा था। बीते एक हफ्ते में यह शेयर करीब 4 फीसदी चढ़ चुका है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, बैंक ने नए एमडी और सीईओ की तलाश तेज कर दी है। खबर है कि आरबीआई इस पद पर अनूप बागची की संभावित नियुक्त के बारे में फीडबैक ले रहा है। बागची अभी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ हैं। उन्हें इस पद के दावेदारों में सबसे आगे बताया जा रहा है।
