Get App

HDFC Bank Stocks: दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरे, यूनियन बैंक इंडिया का स्टॉक चढ़ा

एचडीएफसी बैंक ने 5 जनवरी को बताया कि इस वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एवरेज एडवान्सेज अंडर मैनेजमेंट साल दर साल आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 28.64 लाख करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह 26.28 लाख करोड़ रुपये था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2026 पर 2:35 PM
HDFC Bank Stocks: दिसंबर तिमाही के बिजनेस अपडेट के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरे, यूनियन बैंक इंडिया का स्टॉक चढ़ा
एचडीएफसी बैंक का शेयर 2 बजे 2.27 फीसदी गिरकर 978 रुपये पर चल रहा था।

एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 5 जनवरी को 2 फीसदी से ज्यादा गिरावट आई। बैंक ने दिसंबर तिमाही के नतीजों के बारे में अपडेट दिया है। इसका खराब असर उसके शेयरों पर देखने को मिला। उधर, यूनियन बैंक इंडिया सहित कुछ बैंकों के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक का शेयर 2 बजे 2.27 फीसदी गिरकर 978 रुपये पर चल रहा था। इससे यह 5 जनवरी को निफ्टी और सेंसेक्स का सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर बन गया।

यूनियन बैंक का शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा

Union Bank of India के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली। एक समय यह 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 162.99 रुपये पर पहुंच गया था। यह इसका 52 हफ्ते का नया हाई है। हालांकि, बाद में शेयर ने काफी तेजी गंवा दी। 2 बजे शेयर का प्राइस 1.91 फीसदी चढ़कर 159.69 रुपये पर चल रहा था।

एचडीएफसी बैंक का एवरेज एडवान्सेज 9% बढ़ा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें