बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर & CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि इलेक्शन के नतीजों के बाद बाजार में इस समय कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। हाल में आए इलेक्शन नतीजों का थोड़ा सा असर महाराष्ट्र स्पेसिफिक शेयरों में ही हो सकता है। बाजार में इसका बहुत व्यापक असर अब नहीं होगा। बाजार को अब एक फ्रेश ट्रिगर की जरूरत है। अगर डॉलर इंडेक्स में नरमी आती है और यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट होती है तो बाजार में नई तेजी आ सकती है। इसके अलावा बाजार में इकोनॉमी में सुस्ती को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ऐसे में इकोनॉमी को बूस्ट देने वाली किसी खबर का भी बाजार को इंतजार है।
बाजार आगे कुछ कंसोलीडेशन मुमकिन
गुरमीत का कहना है कि बाजार आगे कुछ कंसोलीडेट कर सकता है। इस बीच एक चीज अच्छी हुई है। वह ये है कि बाजार में एफआईआई की बिकवाली थोड़ी कम हुई है। लेकिन इतना तो साफ है कि बाजार में 2022-23 जैसी तेजी नहीं रहेगी। नया साल स्टॉक पिकिंग वाला साल रहेगा। करेक्शन के बाद भी बाजार महंगा बन हुआ है। ऐसे में इस साल निवेशकों को अच्छे स्टॉक सेलेक्शन और एसेट एलोकेशन से पैसे बनाने में मदद मिलेगी। नए साल में आपको रिटर्न की उम्मीद थोड़ी हल्की करनी पड़ेगी।
दूसरी छमाही में कैपेक्स में बढ़त की उम्मीद
गुरमीत चड्ढा का कहना है कि दूसरी छमाही में कैपेक्स में बढ़त देखने को मिल सकता है। ऐसे में आगे इंजीनियरिंग, पावर और कंस्ट्रक्शन कंपनियों में तेजी आ सकती है। गुरमीत के L&T काफी पसंद है। उनका कहना है कि आगे पावर रिलेटेड कंपनियों में तेजी देखने को मिल सकती है। पावर ग्रिड कॉपोरेशन और हिंद रेक्टिफायर्स भी गुरमीत को पसंद है।
आगे वायर और केबल से जुड़ी कंपनियों में अच्छी तेजी की संभावना
हिंद रेक्टिफायर्स गुरमीत चड्ढा का टॉप पिक है। उनका कहना है कि आगे वायर और केबल से जुड़ी कंपनियों में अच्छी तेजी आ सकती है। अगले चार-पांच सालों में इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन पर करीब 4 लाख करोड़ रुपए का कैपेक्स हो सकता है। इसका इन कंपनियों के फायदा मिल सकता है।
एचडीएफसी बैंक का सबसे बुरा दौर बीता
गुरमीत का मानना है कि आगे रेलवे में विकास कार्यों पर खर्च बढ़ता दिखेगा। ऐसे में रेलवे शेयरों पर भी गुरमीत बुलिश हैं। बैंक शेयरों पर बात करते हुए गुरमीत ने कहा कि एचडीएफसी बैंक का सबसे बुरा दौर बीत चुका है। इस समय इसका वैल्यूएशन भी अच्छा दिख रहा है। ऐसे में इस शेयर में तेजी की अभी और जगह दिख रही है। इस स्टॉक में कमजोरी आने की संभावना नहीं दिख रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।