बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर & CIO गुरमीत चड्ढा ने कहा कि इलेक्शन के नतीजों के बाद बाजार में इस समय कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। हाल में आए इलेक्शन नतीजों का थोड़ा सा असर महाराष्ट्र स्पेसिफिक शेयरों में ही हो सकता है। बाजार में इसका बहुत व्यापक असर अब नहीं होगा। बाजार को अब एक फ्रेश ट्रिगर की जरूरत है। अगर डॉलर इंडेक्स में नरमी आती है और यूएस बॉन्ड यील्ड में गिरावट होती है तो बाजार में नई तेजी आ सकती है। इसके अलावा बाजार में इकोनॉमी में सुस्ती को लेकर भी चिंता बनी हुई है। ऐसे में इकोनॉमी को बूस्ट देने वाली किसी खबर का भी बाजार को इंतजार है।
