HDFC लाइफ इंश्योरेंस के सीएफओ ने कहा- टियर 2 और 3 शहरों में बड़ी पार्टनरशिप की योजना बना रही है कंपनी

HDFC Life Insurance के CFO नीरज शाह ने कहा कि हमारी कंपनी टियर 2 और टियर 3 शहरों में बैंकों और अन्य कंपनियों के साथ बड़ी पार्टनरशिप करने की योजना बना रही है। वर्तमान में कंपनी की AU Small Finance Bank और Airtel Payments Bank जैसे बैंकों के साथ पार्टनरशिप है। हमारी मौजूदा पार्टनरशिप से अच्छे परिणाम सामने आये हैं

अपडेटेड Oct 16, 2023 पर 2:13 PM
HDFC Life Insurance के नीरज शाह ने कहा कि टियर 2 और टियर 3 शहरों में हमारी मौजूदा पार्टनरशिप ने नए बाजारों में हमारी एंट्री को आसान बनाने में मदद की है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance) के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नीरज शाह ने कहा कि हमारी कंपनी टियर 2 और टियर 3 शहरों में बैंकों और अन्य कंपनियों के साथ बड़ी पार्टनरशिप करने की योजना बना रही है। कंपनी की वर्तमान में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) और एयरटेल पेमेंट्स बैंक (Airtel Payments Bank) जैसे बैंकों के साथ पार्टनरशिप है। उन्होंने कहा “हमारी मौजूदा पार्टनरशिप ने अच्छे परिणाम दिखाए हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ, हम टियर 2 और 3 शहरों में अधिक पार्टनरशिप करने की योजना बना सकते हैं।'' नीरज शाह ने  रिजल्ट जारी होने के बाद मनीकंट्रोल (Moneycontrol) से बातचीत में ऐसा कहा।

    कंपनी के Q2 नतीजों के बारे में आपका आकलन क्या है?

    शाह ने कहा कि जुलाई-सितंबर FY24 तिमाही के नतीजे काफी हद तक हमारी उम्मीद के मुताबिक रहे। हमने अपनी पॉलिसियों की मात्रा में पर्याप्त वृद्धि देखी। कुल मिलाकर, हमने पिछली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में निरंतर ग्रोथ देखी।


    आपका मुनाफा तिमाही रूप से गिर गया और सॉल्वेंसी रेशियो सालाना आधार पर गिर गया। यहां क्या हुआ?

    नीरज ने इसके जवाब में कहा कि इस वित्तीय वर्ष की पहली दो तिमाहियों में हमने लगभग 10-12 प्रतिशत की वृद्धि देखी है। जबकि हमारा लक्ष्य 17-18 प्रतिशत का था। हम, शायद, व्यवसाय के कैपासिटी बिल्डिंग वाले हिस्से में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। ऐसा हमने पाया है और आगे हम इस पर काम करेंगे।

    HDFC Life Insurance के सीएफओ ने आगे कहा कि बाजार की धारणा बदल रही है। इसके साथ, हम अपना प्रोडक्ट मिक्स भी बदल रहे हैं। हमने जुलाई-सितंबर FY24 तिमाही में कुछ प्रोडक्ट लॉन्च किये हैं। इससे कंपनी को फायदा हुआ है। टियर 2 और टियर 3 शहरों में हमारी मौजूदा पार्टनरशिप ने हमें नए बाजारों में प्रवेश करने में मदद की है।

    Titan का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के 3 एफएंडओ निवेशकों को करेंगे मालामाल

    क्या आप और अधिक पार्टनरिशप की योजना बना रहे हैं?

    वर्तमान में हमारी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयरटेल पेमेंट्स बैंक जैसे बैंकों के साथ पार्टनरशिप है। इस पार्टनरशिप के अच्छे नतीजे सामने आये हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए हम टियर 2 और टियर 3 शहरों में अधिक पार्टनरशिप करने का प्लान बना सकते हैं।

    Q3 और Q4 में वृद्धि के लिए आपका नजरिया क्या है?

    हमारा ग्रोथ आउटलुक मिड डबल डिजिट में बना हुआ है। FY24 की पहली छमाही में हमने लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। आगे चलकर, हम मजबूत वृद्धि दर्ज करने को लेकर आश्वस्त हैं। हमें अपने APE और VNB में समान दोहरे अंक की वृद्धि होने की उम्मीद है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।