HDFC Q2 Results: मॉर्गेज लेंडर हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) ने आज 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 के दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। जिसके मुताबिक इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 17.8 फीसदी की बढ़त के साथ 4,454 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 3,780.5 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी का मुनाफा 4,009.3 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
सितंबर तिमाही में एचडीएफसी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) साल दर साल आधार पर 12.9 फीसदी बढ़कर 4,639 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 4,108.5 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई 4,582.6 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
दूसरी तिमाही में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) की आय सालाना आधार पर 24.2 फीसदी से बढ़कर 15,027 करोड़ रुपये पर रही है जो कि वित्त वर्ष की इसी अवधि में 12,216 करोड़ रुपये पर रही थी।
दूसरी तिमाही में कंपनी का ग्रॉस एनपीए तिमाही-दर -तिमाही आधार पर 1.78 फीसदी से घटकर 1.59 फीसदी पर रहा है जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की Spreads तिमाही -दर-तिमाही आधार पर 2.25 फीसदी से बढ़कर 2.28 फीसदी पर आ गया है।
जुलाई -सितंबर तिमाही में कंपनी का इंडिविजुअल ग्रॉस एनपीए तिमाही आधार पर 0.98 फीसदी से घटकर 0.91 फीसदी पर रहा है। वहीं नॉन इंडिविजुअल ग्रॉस एनपीए 4.44 फीसदी से घटकर 3.99 फीसदी पर रहा है।
नतीजों के बाद शेयर की चाल पर नजर डालें तो 2.45 बजे के आसपास एचडीएफसी का शेयर एनएसई पर 7.85 रुपये यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 2500 के स्तर पर नजर आ रहा था। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,021.10 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 2,026.00 रुपये का है। स्टॉक का दिन का लो 2,477.70 रुपये है जबकि दिन का हाई 2,514.00 रुपये है। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 1,680,063 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 454,269 करोड़ रुपये है।