अगर आप अच्छी कमाई वाले शेयरों की तलाश में हैं तो आप हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विसेज और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी सेक्टर में इनवेस्ट कर सकते हैं। पीएनबी मेटलाइफ के चीफ इनवेस्टमेंट अफसर संजय कुमार ने इन्हें हाई ग्रोथ वाले सेक्टर्स बताया है। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट्स और इकोनॉमी के बारे में कई खास बातें बताईं। उन्होंने कहा कि आरबीआई अगस्त में इंटरेस्ट रेट में कमी कर सकता है।
