"शेयर बाजार में निवेश का ये है सही समय?" समीर अरोड़ा ने दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया से पूछा सवाल, हिंदी में मिला जवाब

अमेरिका के टैम्पा बे शहर में आयोजित Synapse Conference 2025 में एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला,जब दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया से भारतीय शेयर बाजार में निवेश को लेकर बड़ा सवाल पूछ लिया। हीलियस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा ने सोफिया से पूछा, "क्या यह भारतीय शेयर बाजार में निवेश का सही समय है?"

अपडेटेड Feb 26, 2025 पर 11:14 AM
Story continues below Advertisement
दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया के साथ हीलियोस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा

अमेरिका के टैम्पा बे शहर में आयोजित Synapse Conference 2025 में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला,जब दिग्गज फंड मैनेजर समीर अरोड़ा ने दुनिया की पहली रोबोट नागरिक सोफिया से भारतीय शेयर बाजार में निवेश को लेकर बड़ा सवाल पूछ लिया। हीलियस कैपिटल के फाउंडर समीर अरोड़ा ने सोफिया से पूछा, "क्या यह भारतीय शेयर बाजार में निवेश का सही समय है?" अरोड़ा के इस सवाल का जवाब सोफिया ने हिंदी में दिया, जिससे वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सोफिया ने कहा, "इंडियन स्टॉक मार्केट में निवेश का समय आ गया है।"

समीर अरोड़ा ने जब दोबारा कन्फर्म किया कि क्या वाकई भारतीय बाजार में पैसे लगाने का सही समय आ चुका है, तो सोफिया ने बड़े आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया, "भारतीय शेयर बाजार में नए अवसर आ रहे हैं। क्या बात है...100%।"

समीर अरोड़ा ने इस दिलचस्प वाकये का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किया है।


हालांकि सोफिया के इस उम्मीदों से भरे जवाब के बावजूद, शेयर बाजार में इन दिनों पिछले 5 महीनों से लगातार गिरावट जारी है। फरवरी महीने में अबतक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 4 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं। अगर यह महीना भी गिरावट के साथ बंद होता है, तो यह पिछले 28 सालों (1996) के बाद पहली बार होगा जब निफ्टी लगातार 5 महीने गिरावट के साथ बंद होगा।

मंगलवार 25 फरवरी को निफ्टी लगातार छठे दिन लाल निशान में बंद हुआ। हालांकि सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में रहा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से जुड़ी अनिश्चितता, अमेरिकी इकोनॉमी में स्टैगफ्लेशन की आशंका, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजों के चलते शेयर बाजार पर लगातार दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स देगी 8 साल का सबसे बड़ा डिविडेंड? 5 मार्च को बुलाई बोर्ड की बैठक

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।