Heritage Foods के शेयरों में 30 सितंबर (शुक्रवार) को जबर्दस्त तेजी आई। एक समय कंपनी के शेयर 360 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। मार्केट बंद होने से पहले तेजी में थोड़ी कमी आई। कारोबार के अंत में शेयर 9.24 फीसदी चढ़कर 340 रुपये पर बंद हुए।

Heritage Foods के शेयरों में 30 सितंबर (शुक्रवार) को जबर्दस्त तेजी आई। एक समय कंपनी के शेयर 360 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। मार्केट बंद होने से पहले तेजी में थोड़ी कमी आई। कारोबार के अंत में शेयर 9.24 फीसदी चढ़कर 340 रुपये पर बंद हुए।
तेजी की वजह राइट्स इश्यू के ऐलान को माना जा रहा है। हेरिटेज फूड्स ने इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है। उसने कहा है कि 30 सितंबर को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में राइट्स इश्यू सहित कुछ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
यह भी पढ़ें : LPG Cylinder Price: आज सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर, त्योहारों में लोगों को मिली राहत, जानें अपने शहर का रेट
Heritage Foods ने कहा है कि कंपनी राइट्स इश्यू में प्रत्येक 5 रुपये फेस वैल्यू के शेयर जारी रहेगी। इसका अनुपात 1:1 होगा। इसका मतलब है कि कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों को हर एक शेयर पर अतिरिक्त एक शेयर खरीदने (राइट्स इश्यू में) का विकल्प होगा।
कंपनी ने कहा है कि राइट्स इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट सहित दूसरी शर्तों का ऐलान बाद में किया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा है कि कंपनी के प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप इस इश्यू में सब्सक्राइब नहीं होने वाले शेयरों को सब्सक्राइब कर सकते हैं। हेरिटेज फूड्स राइट्स इश्यू के तहत 23,19,90,000 रुपये मूल्य के शेयर जारी करेगी।
हेरिटेज फूड्स एफएमसीजी कंपनी है। इसका मार्केट वैल्यूएशन 1,558.04 करोड़ रुपये है। यह एक स्मॉलकैप कंपनी है। यह मिल्क और मिल्क रिलेटेड प्रोडक्ट्स बनाती है। देश के ज्यादातर राज्यों में इसकी मौजूदगी है। इनमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, ओडिशा, एनसीआर-दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। यह कंपनी रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस में भी है।
पिछले एक साल में हेरिटेज फूड्स के शेयरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान इसके शेयर 26 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं। पिछले छह महीने में यह शेयर सिर्फ 2 फीसदी चढ़ा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।