Hero MotoCorp ₹75 Dividend: हकदार बनने का आज, 23 जुलाई को आखिरी मौका; शेयर 4% तक चढ़ा

Hero MotoCorp ₹75 Dividend: 23 जुलाई को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में तेजी है। इससे पहले कंपनी वित्त वर्ष 2026 के लिए 110 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 100 रुपये का अंतरिम और 65 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 1:46 PM
इस फाइनल डिविडेंड की घोषणा हीरो मोटोकॉर्प ने मई महीने में की थी।

टूव्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प अपने शेयरहोल्डर्स को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 75 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने वाली है। रिकॉर्ड डेट 24 जुलाई है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुके होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे। इसका मतलब यह है कि अगर डिविडेंड पाना है और पहले से शेयरहोल्डर नहीं हैं तो आज, 23 जुलाई को ट्रेडिंग खत्म होने से पहले शेयर खरीदकर शेयरहोल्डर बनना होगा, ताकि 24 जुलाई को नाम रिकॉर्ड में दिखे।

इस फाइनल डिविडेंड की घोषणा हीरो मोटोकॉर्प ने मई महीने में की थी। इस पर 5 अगस्त को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 4 सितंबर 2026 तक कर दिया जाएगा।

इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प वित्त वर्ष 2026 के लिए 110 रुपये का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है। वित्त वर्ष 2025 के लिए कंपनी ने 100 रुपये का अंतरिम और 65 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है।


शेयर 4 प्रतिशत तक उछला

23 जुलाई को हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में तेजी है। BSE पर शेयर दिन में पिछली क्लोजिंग से 4 प्रतिशत तक चढ़ा और 5,200 रुपये के हाई तक गया। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये के मार्क को क्रॉस कर गया है। शेयर BSE 100 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक साल में 18 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

IndusInd Bank Share Price: Q1 में मुनाफा 47% बढ़ा, NPA घटा; फिर भी शेयर 6% लुढ़का

कंपनी की वित्तीय सेहत

हीरो मोटोकॉर्प का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 12,796.53 करोड़ रुपये रहा था। इस बीच शुद्ध मुनाफा 1,401.13 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 46,830.14 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 5,268.21 करोड़ रुपये रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।