Get App

Hero MotoCorp share Price: अच्छे नतीजों के बावजूद लाल निशान में आया शेयर, जानिए क्या है वजह

Hero MotoCorp share Price: सुबह में हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 3.3 फीसदी तक चढ़ गया था। लेकिन, अर्निंग्स कॉल के बाद शेयरों ने बढ़त गंवा दी। शेयर दिन के अपने हाई से करीब 4.4 फीसदी गिरा है। हालांकि, कंपनी का मार्च तिमाही में प्रदर्शन शानदार रहा

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड May 06, 2026 पर 2:04 PM
Hero MotoCorp share Price: अच्छे नतीजों के बावजूद लाल निशान में आया शेयर, जानिए क्या है वजह
मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 1,401 करोड़ रुपये रहा।

Hero MotoCorp share Price: हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 6 मई को मजबूत खुला। लेकिन, कुछ घंटे बाद इसने पूरी बढ़त गंवा दी। 1:17 बजे यह 0.52 फीसदी गिरकर 5,082 रुपये पर चल रहा था। कंपनी ने 5 मई को मार्च तिमाही के नतीजों का एलान किया था। इस दौरान कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इससे सुबह में शेयर मजबूत खुले।

मैनेजमेंट की कमेंट्री के बाद गिरा शेयर

हीरो मोटोकॉर्प के शेयर के लाल निशान में आने की वजह मैनेजमेंट की कमेंट्री है। मैनेजमेंट ने कहा है कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतों की वजह से शॉर्ट टर्म में मार्जिन पर असर पड़ सकता है। हालांकि, मार्च तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू और प्रॉफिट की ग्रोथ काफी अच्छी रही।

सुबह 3.3 फीसदी तक चढ़ा था शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें