बैंक निफ्टी में हीरो-जीरो ट्रेड लेने से होगी बंपर कमाई, प्रशांत सावंत का बैंकिंग स्टॉक में सुझाया सस्ता ऑप्शन देगा मोटा मुनाफा

निफ्टी में 17600, 17700 और 17800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 17600, 17500 और 17400 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41200, 41400 और 41500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 41000, 40800 और 40700 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Apr 06, 2023 पर 1:12 PM
Bandhan Bank पर प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन बताते हुए कहा कि इसकी अप्रैल की एक्सपायरी वाली 205 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदें। इसमें 9/15 रुपये के टारगेट दिखेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में आज खरीदारी का मूड दिख रहा है। RBI की क्रेडिट पॉलिसी ने बाजार में जोश भर दिया है। निफ्टी 17500 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में भी तेजी दिख रही है। इसकी वजह से एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का स्टॉक करीब 3 प्रतिशत ऊपर कारोबार करता नजर आया। जबकि एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग का शेयर भी 3 प्रतिशत ऊपर नजर आया। वहीं भेल का शेयर हरे निशान में कारोबार करता हुआ दिखा। आज कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत ने सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। आज की वीकली एक्पायरी के चलते उन्होंने इंडेक्स पर एक हीरो-जीरो ट्रेड भी सुझाया।

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17600, 17700 और 17800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17600, 17500 और 17400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41200, 41400 और 41500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41000, 40800 और 40700 के स्तर पर नजर आये।


    जोरदार कमाई कराने वाला हीरो-जीरो ट्रे़ड

    प्रशांत सावंत ने आज की वीकली एक्सपायरी को देखते हुए एक हीरो-जीरो ट्रेड बताया। उन्होंने कहा कि आज बैंक निफ्टी में उन्हें कमजोरी आती हुई दिख रही है। लिहाजा बैंक निफ्टी 41100 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदें। उन्होंने कहा कि ये पुट 115 रुपये के ऊपर जाने पर ही खरीदनी है। यदि इसे 116 रुपये के भाव पर खरीदते हैं तो इसमें 170 रुपये का पहला टारगेट और 200 रुपये का दूसरा टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि इस पर 45 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। प्रशांत ने स्पष्ट किया कि जिन ट्रेडर्स की रिस्क लेने की क्षमता अत्यधिक हो केवल उन्हें हीरो-जीरो ट्रेड में ट्रेडिंग करनी चाहिए।

    कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Axis Bank Future : बेचें - 855 रुपये, टारगेट - 840 रुपये, स्टॉपलॉस - 874 रुपये

    Divis Labs Future : खरीदें - 2925 रुपये, टारगेट - 3030 रुपये, स्टॉपलॉस - 2900 रुपये

    दूसरे कारोबारी दिन एक एक्सपर्ट ने 11%और दूसरे ने 8% रिटर्न दिया, आज इन 5 स्टॉक्स पर दांव लगाने से होगी कमाई

    आज का सस्ता ऑप्शनः Bandhan Bank

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Bandhan Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bandhan Bank की अप्रैल की एक्सपायरी वाली 205 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 4.5 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 9/15 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 0.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।