वीकली एक्सपायरी के दिन आज बाजार बढ़त पर कारोबार कर रहा है। तीनों बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी, बैंक निफ्टी और सेंसेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स में चढ़नेवाले शेयर्स में बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक आदि शामिल रहे। जबकि निफ्टी में गिरने वाले शेयर्स में ओएनजीसी, नेस्ले इंडिया, यूपीएल आदि शेयर शामिल रहे। ऐसे बाजार में आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100,18150 और 18200 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18150, 18100 और 18000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 43400, 43500 और 43600 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 43400, 43300 और 43200 के स्तर पर नजर आये।
आज का हीरो-जीरो ट्रेडः Nifty
प्रशांत सावंत ने आज के लिए हीरो-जीरो ट्रेड के रूप में निफ्टी की 18150 के स्ट्राइक वाली कॉल लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस स्ट्राइक की कॉल 27.65 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 48 से लेकर 60 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 0 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। प्रशांत ने स्पष्ट किया कि इस ट्रेड में उन्हें ही हिस्सा लेना चाहिए जिनकी जोखिम लेने की क्षमता अधिक हो।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Birlasoft Future : खरीदें - 264 रुपये, टारगेट - 300/310 रुपये, स्टॉपलॉस - 270 रुपये
Balkrishna Industries Future : खरीदें - 2150 रुपये, टारगेट - 2230/2250 रुपये, स्टॉपलॉस - 2075 रुपये
Balrampur Chini Future : खरीदें - 420 रुपये, टारगेट - 435 रुपये, स्टॉपलॉस - 409 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शनः Glenmark Pharma
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Glenmark Pharma पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Glenmark Pharma की मई की एक्सपायरी वाली 545 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 15.75 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/32 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 9.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)