हीरो-जीरो ट्रेड जिसमें दिखेगा जोरदार एक्शन, जानें प्रशांत सावंत के कॉल्स और सस्ता ऑप्शन

कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत ने कहा कि आज के लिए हीरो-जीरो ट्रेड के रूप में निफ्टी की पुट में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निफ्टी में 18000 के स्ट्राइक की पुट 55 रुपये के ऊपर जाने पर ही खरीदना चाहिए। इसमें 95 से 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें 30 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। जिनकी रिस्क लेने की क्षमता बहुत अधिक है उन्हें ही ये ट्रेड लेना चाहिए

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 2:09 PM
प्रशांत सावंत ने M&M Finance पर 1220 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1290 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज गिरावट दिख रही है। निफ्टी 18000 के नीचे फिसल गया है। फिलहाल निफ्टी 17950 के आस-पास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में गिरावट ज्यादा नजर आई है। ये ऊपरी स्तरों से 350 अंक टूटा है। मिडकैप फ्लैट कारोबार कर रहा है। फाइनेंस, बैंक, रियल्टी शेयर दबाव में दिखाई दिये हैं। जबकि ऑटो, मेटल, FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। टायर, पेपर, हाउसिंग फाइनेंस शेयरों में खरीदारी नजर आई है। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत जुड़े। प्रशांत ने आज के लिए एक हीरो-जीरो ट्रेड बताया। इसके साथ ही इन्होंने शानदार कॉल्स बताये। कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    हीरो-जीरो ट्रेड जिसमें होगी जोरदार कमाई

    प्रशांत ने कहा कि निफ्टी की पुट में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 18000 के स्ट्राइक की पुट 55 रुपये के ऊपर जाने पर ही खरीदना चाहिए। इस पुट को 55 या उसके नीचे रहने पर नहीं खरीदना चाहिए। इसमें 95 से 125 रुपये के लेवल देखने को मिलेंगे। इसमें 30 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड में उन्हीं को दांव लगाना चाहिए जिनकी रिस्क लेने की क्षमता बहुत अधिक है।


    शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 12% और दो खिलाड़ियों ने 7% का रिटर्न कमाया, आज क्या है इनकी रणनीति

    प्रशांत सावंत के शानदार कॉल्स

    M&M Finance : खरीदें - 1251 रुपये, स्टॉपलॉस - 1220 रुपये, लक्ष्य - 1290 रुपये

    Tata Steel : खरीदें - 116 रुपये, स्टॉपलॉस - 111 रुपये, लक्ष्य - 120/125 रुपये

    HDFC Life : खरीदें - 606 रुपये, स्टॉपलॉस - 592 रुपये, लक्ष्य - 635 रुपये

    सस्ता ऑप्शन जो कराएगा जोरदार कमाईः वेदांता (Vedanta)

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि मेटल सेक्टर अच्छा लग रहा है। लिहाजा आज का सस्ता ऑप्शन मेटल सेक्टर के वेदांता में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी जनवरी के एक्सपायरी वाली 315 के स्ट्राइक वाली कॉल 9 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 12.5 से 16 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 4.4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाएं।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।