शेयर बाजार में सिर्फ 3 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 12% और दो खिलाड़ियों ने 7% का रिटर्न कमाया, आज क्या है इनकी रणनीति

PANKAJ RANDAD की तीसरे दिन की टॉप कॉल Caplin Point रही जिसने 1% का रिटर्न दिया। तीसरे दिन की PRADIP HOTCHANDANI की टॉप कॉल Prism Johnson रही। इस कॉल से इनको 3% का रिटर्न मिलते हुए देखा गया। ARUN KUMAR MANTRI की तीसरे दिन की टॉप कॉल Carborundum रही जिसने 3.8% का रिटर्न दिया

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 12:39 PM
GODREJ CONSUMERS पर प्रदीप ने 913 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 950 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते Equinox Research के पंकज रांदड़, Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी और Mantri Finmart के अरुण कुमार मंत्री के बीच मुकाबला हो रहा है। तीसरे दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़ के सुझाये स्टॉक्स ने 7% का रिटर्न कमाकर दिया। अरुण कुमार मंत्री के सुझाये स्टॉक्स ने तीसरे दिन की समाप्ति पर 7% प्रतिशत का रिटर्न दिया। जबकि प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 11.7% का रिटर्न दिया है। आज कारोबारी हफ्ते का चौथा दिन है। जानते हैं आज खिलाड़ियों किन स्टॉक्स पर अपनी खरीदारी या बिकवाली की रणनीति बनाकर पैसा कमाने का मन बनाया है।

    KHILADI TOP RADES

    तीसरे दिन की PANKAJ RANDAD की टॉप कॉल Caplin Point रही जिसने 1% का रिटर्न दिया

    तीसरे दिन की PRADIP HOTCHANDANI की टॉप कॉल Prism Johnson रही जिसने 3% का रिटर्न दिया


    तीसरे दिन की ARUN KUMAR MANTRI की टॉप कॉल Carborundum रही जिसने 3.8% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    Equinox Research के पंकज रांदड़ का सुझाया आज का स्टॉकः BUY GMR Airports

    पंकज ने कहा कि इसमें 40.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 46 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 38.2 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Prudent Broking Services के प्रदीप होतचंदानी का सुझाया आज का स्टॉकः BUY GODREJ CONSUMERS

    प्रदीप ने इस स्टॉक में 913 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 887 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 950 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Today's top brokerage calls: एनटीपीसी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यस बैंक और फार्मा स्टॉक्स पर हैं ब्रोकर्स की नजरें

    Mantri Finmart के अरुण कुमार मंत्री का सुझाया आज का स्टॉकः BUY Kajaria Ceramics

    अरुण ने कहा कि इस स्टॉक में 1191 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1278 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1165 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।