Stock Market News: स्पेशल्टी केमिकल्स कंपनी Heubach Colorants की सिस्टर कंपनी Heubach GmbH ने 22 अप्रैल को जर्मनी में दिवालिया याचिका दाखिल किया है। इसके झटका आज घरेलू मार्केट में Heubach Colorants के शेयरों पर दिखा। पिगमेंट्स सेक्टर में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी की दिवालिया याचिका पर Heubach Colorants के शेयर करीब 15 फीसदी टूट गए। दिन के आखिरी तक इसमें खास रिकवरी नहीं हुई। दिन के आखिरी में आज BSE पर यह 10.95 फीसदी की गिरावट के साथ 414.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 17.89 फीसदी फिसलकर 382.10 रुपये तक गिर गया था।
Heubach Colorants India ने एक्सचेंज फाइलिंग में किया खुलासा
जर्मनी में सिस्टर कंपनी ने दिवाला याचिका दाखिल किया है, Heubach Colorants India ने इसकी जानकारी आज एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। दोनों ही कंपनियां Heubach ग्रुप का हिस्सा हैं। एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक इस मामले में कोर्ट एक इनसॉल्वेंसी एडमिनिस्ट्रेटर को नियुक्त कर सकता है। यह एडमिनिस्ट्रेटर कारोबार जारी रखने और रीस्ट्रक्चरिंग और/या कारोबार को बेचने के विकल्पों पर गौर करेगा।
सिस्टर कंपनी की दिवालिया याचिका पर Heubach Colorants के शेयरों को तगड़ा झटका लगा और इसका फायदा इसकी कॉम्पटीटर सुदर्शन केमिकल्स (Sudarshan Chemicals) को मिला। सुदर्शन केमिकल्स पिगमेंट्स सेक्टर में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है और Heubach Colorants India की सबसे बड़ी कॉम्पटीटर्स में शुमार है। सुदर्शन केमिकल्स के शेयर इंट्रा-डे में 19 फीसदी उछलकर BSE पर 748.75 रुपये पर पहुंच गए। दिन के आखिरी में यह 12.87 फीसदी की बढ़त के साथ 710 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। ब्रोकरेज फर्म Centrum Broking की रिपोर्ट के मुताबिक जब तक दिवालिया याचिका का नतीजा आता है, यह अपने मार्केट शेयर को बढ़ा सकता है और एक्सपोर्ट्स में भी हिस्सेदारी बढ़ सकती है। सुदर्शन केमिकल्स नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर पहले ही अपने पोर्टफोलियो को मजबूत कर चुकी है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।