Voda Idea Share Price: FPO को शानदार रिस्पांस ने भरी चाबी, 14% उछल गए वोडा आइडिया के शेयर

Voda Idea Share Price: वोडा आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा है। इस एफपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला जिसका असर आज शेयरों पर दिखा। वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया (Voda Idea) के शेयर आज 14 फीसदी से अधिक उछल गए। जानिए एक्सपर्ट्स का क्या रुझान है?

अपडेटेड Apr 23, 2024 पर 6:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Vodafone Idea को कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में 12 ने इसे सेल या इससे मिलती-जुलरी रेटिंग दी है। सिर्फ IIFL ही ने इसे ऐड रेटिंग दी है और बुल केस में इसका टारगेट प्राइस 19 रुपये फिक्स किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Voda Idea Share Price: वित्तीय दिक्कतों से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडा आइडिया (Voda Idea) के शेयर आज 14 फीसदी से अधिक उछल गए। इसके शेयरों में यह तेजी कंपनी के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को तगड़े रिस्पांस के चलते आई है। वोडा आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ तीन दिनों में 6.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था और तीन दिन में हर कैटेगरी के निवेशकों का हिस्सा पूरा भर गया। इसके चलते शेयर आज BSE पर इंट्रा-डे में 14.43 फीसदी उछलकर 14.75 रुपये के भाव पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई और दिन के आखिरी में यह 11.64 फीसदी की बढ़त के साथ 14.39रुपये पर बंद हुआ है।

    Voda Idea FPO के तहत ₹11 के भाव जारी होंगे शेयर

    वोडा आइडिया का 18 हजार करोड़ रुपये का एफपीओ देश में अब तक का सबसे बड़ा है। 18 हजार करोड़ रुपये के इस एफपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 19.31 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.54 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.01 गुना भरा था। इस एफपीओ के तहत कंपनी 11 रुपये के भाव पर शेयर जारी करेगी और ये शेयर 25 अप्रैल को लिस्ट होंगे।


    एफपीओ के सफल होने से अब वोडा आइडिया को बैंकों से 25 हजार करोड़ रुपये जुटाने का रास्ता मजबूत होगा। इसके अलावा 4जी और 5जी को लेकर कंपनी की स्थिति भी मजबूत होगी। इसके अलावा कंपनी को अपने सब्सक्राइबर वापस हासिल करने में भी मदद मिलेगी। एफपीओ से जुटाए गए 5720 करोड़ रुपये 5जी को लाने में होगा। हाल ही में सीएनबीसी-टीवी18 से बातचीत में वोडा आइडिया के सीईओ अक्षय मूंदड़ा ने कहा था कि एफपीओ का पैसा अगले तीन साल की कैपेक्स योजना के लिए पर्याप्त है।

    Voda Idea पर ब्रोकरेज का क्या है रुझान

    वोडाफोन आइडिया को कवर करने वाले 16 एनालिस्ट्स में 12 ने इसे सेल या इससे मिलती-जुलरी रेटिंग दी है। सिर्फ IIFL ही ने इसे ऐड रेटिंग दी है और बुल केस में इसका टारगेट प्राइस 19 रुपये फिक्स किया है। चार्ट पर इसने 200 दिनों के मूविंग एवरेज लेवल पर सपोर्ट लिया हुआ है। इसका RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) फिलहाल 53 है।

    Tejas Networks Share Price: दो दिन में 40% की तेजी, मार्च तिमाही के शानदार नतीजे पर शेयर बने रॉकेट

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।