Hexaware Tech Share Price: पिछले साल फरवरी में लिस्ट हुई हेग्जावेयर टेक के शेयरों ने आज निवेशकों को करारा झटका दिया है। वैसे बता दें कि जब इसका आईपीओ आया था तो इसमें खुदरा निवेशकों को दिलचस्पी खास नहीं दिखी थी और उनके लिए आरक्षित हिस्सा आधे से भी कम भरा था यानी कि सभी को शेयर मिल गए। अब आज की बात करें तो कमजोर कारोबारी नतीजे पर इसके शेयर 10% से अधिक टूट गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल नहीं पाए और फिलहाल बीएसई पर यह 7.69% की गिरावट के साथ ₹637.25 पर है। इंट्रा-डे में यह 10.04% टूटकर ₹621.00 तक आ गया था।
