Get App

Hexaware Tech shares: AI प्लेटफॉर्म लॉन्च से सरपट दौड़ा शेयर, दिखी 9% से ज्यादा की तेजी

Hexaware Tech shares: कंपनी का स्टॉक कारोबारी दिन के दौरान 9 फीसदी तक बढ़कर ₹444 प्रति शेयर हो गया, जो इस साल 13 फरवरी के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त है। दोपहर 1.45 बजे तक निफ्टी 50 में 1.01 फीसदी की बढ़त की तुलना में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का स्टॉक 8.72 फीसदी बढ़कर 448.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 2:24 PM
Hexaware Tech shares: AI प्लेटफॉर्म लॉन्च से सरपट दौड़ा शेयर, दिखी  9% से ज्यादा की तेजी
Hexaware Technologies Stock:हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने 'एजेंटवर्स' लॉन्च करने की घोषणा की, जो एक एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट प्लेटफॉर्म है जिसमें 600 से ज़्यादा रेडी-टू-डिप्लॉय AI एजेंट हैं

Hexaware Technologies Stock: हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर बुधवार को  9  फीसदी से ज़्यादा की छलांग लगाते नजर आए। दरअसल कंपनी ने एक एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट प्लेटफॉर्म लॉन्च किया,  जिसे ऑर्गनाइजेशन को सभी फंक्शन में AI को ऑपरेशनलाइज करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

कंपनी का स्टॉक कारोबारी दिन के दौरान 9 फीसदी तक बढ़कर ₹444 प्रति शेयर हो गया, जो इस साल 13 फरवरी के बाद सबसे बड़ी इंट्राडे बढ़त है। दोपहर 1.45 बजे तक निफ्टी 50 में 1.01 फीसदी की बढ़त की तुलना में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का स्टॉक 8.72 फीसदी बढ़कर 448.50 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा था।

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने 'एजेंटवर्स' AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया

हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज ने 'एजेंटवर्स' लॉन्च करने की घोषणा की, जो एक एंटरप्राइज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट प्लेटफॉर्म है जिसमें 600 से ज़्यादा रेडी-टू-डिप्लॉय AI एजेंट हैं, जिसका मकसद ऑर्गनाइजेशन को बिजनेस और टेक्नोलॉजी फंक्शन में एजेंटिक AI को बड़े पैमाने पर अपनाने में मदद करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें