हाई-टेक पाइप्स के शेयरों में 6 अप्रैल का दिन में लगभग 4% तक की तेजी देखी गई। BSE पर शेयर 80.18 रुपये के हाई तक गया। बाद में 80 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बिक्री दर्ज की है। इसकी वजह अच्छी मांग और क्षमता का बेहतर इस्तेमाल है। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में उसकी बिक्री सालाना आधार पर 27% बढ़कर 1,47,125 मीट्रिक टन (MT) हो गई। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,16,032 MT थी। पिछली तिमाही के मुकाबले, बिक्री में लगभग 8% की बढ़ोतरी हुई।
पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए Hi-Tech Pipes की बिक्री लगभग 10% बढ़कर 5,32,437 MT हो गई। यह कंपनी का अब तक का सबसे अच्छा सालाना प्रदर्शन है। वित्त वर्ष 2025 में बिक्री 4,85,447 MT थी। हाई-टेक पाइप्स, ERW स्टील ट्यूब और पाइप के साथ-साथ उनसे जुड़े दूसरे प्रोडक्ट बनाती है। इसके पूरे भारत में कई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं। इन सभी की कुल सालाना उत्पादन क्षमता 10 लाख टन से ज्यादा है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय कुमार बंसल का कहना है कि कंपनी की रिकॉर्ड तिमाही और सालाना बिक्री, ऑपरेशनल क्षमता, क्षमता का बेहतर इस्तेमाल और बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "हम मांग के भविष्य को लेकर आशावादी हैं और इस विकास की गति को आगे भी बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।"
Hi-Tech Pipes का शेयर 6 महीनों में 30% मजबूत
शेयर में आई तेजी के बाद हाई-टेक पाइप्स का मार्केट कैप बढ़कर 1600 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी है। शेयर 6 महीनों में 30% गिरा है। वहीं एक सप्ताह में 12% की बढ़त देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 127.46 रुपये और एडजस्टेड लो 70.15 रुपये है।
कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 901.71 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 13.78 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 में स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,550.19 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 63.63 करोड़ रुपये रहा।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।