High Return Stock: बीते 6 महीने में 27% चढ़ा यह स्टॉक, गोल्डमैन सैक्स ने दी निवेश की सलाह

High Return Stock: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) के शेयरों में 4 सितंबर को तेजी दिखी। इसकी वजह यह है कि कंपनी को जीई एयरोस्पेस से तेजस एमके1ए के और तीन इंजन मिले है। नए इंजन मिलने से Tejas Mk1A के प्रोडक्शन और डिलीवरी में तेजी आएगी

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एचएएल के लिए तेजस एमके1ए का ऑर्डर करीब 48,000 करोड़ रुपये का है, जो काफी बड़ा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    High Return Stock: आप किसी दमदार डिफेंस स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) पर विचार कर सकते हैं। 4 सितंबर को इस शेयर में तेजी दिखी। 11:30 बजे यह 2.67 फीसदी चढ़कर 4,892.70 रुपये पर चल रहा था। दरअसल, जीई एयरोस्पेस ने एचएएल को अगस्त में तीन और एफ404 इंजन दिए हैं। इससे तेजस एमके1ए प्रोग्राम के तहत कंपनी को मिले इंजन की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

    नए इंजन मिलने से तेजस एमके1ए की डिलीवरी में तेजी आएगी

    नए इंजन मिलने से Tejas Mk1A के प्रोडक्शन और डिलीवरी में तेजी आएगी। अप्रैल 2026 में HAL ने कहा था कि उसे इस साल जून और दिसंबर के बीच 20 इंजन मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने FY27 में 20 तेजस एमके1ए की डिलीवरी का टारगेट तय किया है। उसने पहले FY26 में 12 एयरक्राफ्ट की डिलीवरी का टारगेट तय किया था। बाद में उसे घटाकर 5-6 कर दिया। अब तक किसी तेजस एमके1ए एयरक्राफ्ट की डिलीवरी नहीं हुई है।


    तेजस एमके1ए का ऑर्डर करीब 48,000 करोड़ रुपये का है

    एचएएल के लिए तेजस एमके1ए का ऑर्डर करीब 48,000 करोड़ रुपये का है, जो काफी बड़ा है। कंपनी की कुल ऑर्डरबुक FY26 के अंत में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये थी। जीई एयरोस्पेश ने 2021 में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से एक समझौता किया था। इससे तहत उसे एचएएल को तेजस एमके1ए प्रोग्राम के लिए 99 F404-IN20 इंजन की सप्लाई करनी है। यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 5,375 करोड़ रुपये का है।

    गोल्डमैन सैक्स ने HAL के शेयर के लिए 5870 रुपये का टारगेट दिया

    विदेशी ब्रोकरेज फर्म Goldman Sachs ने HAL के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 5,870 रुपये का टारेगट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 3 सितंबर को क्लोजिंग प्राइस से यह शेयर 23 फीसदी तक चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि इंजन की सप्लाई की रफ्तार बढ़ना एचएएल के लिए पॉजिटिव है।

    यह भी पढ़ें: BSE, Angle One, Groww के शेयरों को लगे पंख, CAS पर सेबी के नए सर्कुलर का असर

    बीते छह महीनों में एचएएल का स्टॉक करीब 27 फीसदी चढ़ा है

    गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक,30 तेजस एमके1ए के एयरफ्रेम की एसेंबलिंग हो चुकी है। अब इजन की डिलीवरी मिलने से एयरक्राफ्ट की डिलीवरी की रफ्तार तेज होगी। इससे HAL के लिए एग्जिक्यूशन रिस्क घटेगा। सरकार के डिफेंस इक्विपमेंट के देश में ही उत्पादन पर फोकस बढ़ाने का फायदा एचएएल को मिला है। बीते छह महीनों में यह स्टॉक करीब 27 फीसदी चढ़ा है।

    डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।