High Return Stock: आप किसी दमदार डिफेंस स्टॉक में निवेश करना चाहते हैं तो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (एचएएल) पर विचार कर सकते हैं। 4 सितंबर को इस शेयर में तेजी दिखी। 11:30 बजे यह 2.67 फीसदी चढ़कर 4,892.70 रुपये पर चल रहा था। दरअसल, जीई एयरोस्पेस ने एचएएल को अगस्त में तीन और एफ404 इंजन दिए हैं। इससे तेजस एमके1ए प्रोग्राम के तहत कंपनी को मिले इंजन की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
