Get App

Himadri Specialty Share Price: मुनाफे में बढ़ोतरी के बाद शेयर 9% टूटा, जानें क्या रही वजह

Himadri Specialty Chemical Share Price: केमिकल इंडस्ट्रीज हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। शेयर आज 9 फीसदी टूट गया। स्टॉक में गिरावट कंपनी के दूसरी तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आया

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 3:35 PM
Himadri Specialty Share Price: मुनाफे में बढ़ोतरी के बाद शेयर 9% टूटा, जानें क्या रही वजह
कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) दूसरी तिमाही में 28.9% बढ़कर ₹240 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹186 करोड़ था।

Himadri Specialty Chemical Share Price: केमिकल इंडस्ट्रीज हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। शेयर आज 9 फीसदी टूट गया। स्टॉक में गिरावट कंपनी के दूसरी तिमाही नतीजों के ऐलान के बाद आया। कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) दूसरी तिमाही में 28.9% बढ़कर ₹240 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹186 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 44.2% बढ़कर ₹1,543 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यह ₹1,070 करोड़ था।

कंपनी का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 34.7% बढ़कर ₹320 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹237 करोड़ था। हालांकि, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 140 बेसिस पॉइंट्स घटकर 20.7% रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 22.1% था।

कंपनी ने बताया कि वह अब 'हाई वैल्यू एडिशन' (अधिक मूल्य जोड़ने वाले) उत्पादों की ओर बढ़ रही है। कंपनी का वॉल्यूम 1.46 लाख MT रहा, जबकि पिछले साल यह 1.35 लाख MT था।

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में हिमाद्री का रेवेन्यू ₹3,000 करोड़ के पार पहुंच गया, EBITDA ₹600 करोड़ के पार रहा, और टैक्स के बाद मुनाफा (PAT) ₹450 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें