Hindalco Industries Share धड़ाम! एक झटके में 12% लुढ़का

Hindalco Industries Share Price: हिंडाल्को का मार्केट कैप बीएसई पर 1.13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर के लिए लोअर प्राइस बैंड 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 495 रुपये है। Hindalco Industries एल्यूमीनियम और कॉपर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह आदित्य बिड़ला ग्रुप का हिस्सा है।

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 4:54 PM
Hindalco के शेयर ने पिछले एक साल में 36.23 प्रतिशत की बढ़त देखी है।

Hindalco Industries Share Price: 13 फरवरी को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर में बड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में शेयर को 14 प्रतिशत से ज्यादा का झटका लगा और कीमत 497 रुपये से भी नीचे लुढ़क गई। एक दिन पहले हिंडाल्को की अमेरिका बेस्ड सब्सिडियरी नोवेलिस ने वित्त वर्ष 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे। इसके तहत नोवेलिस ने बे मिनेट प्रोजेक्ट के लिए रिटर्न गाइडेंस को घटाकर डबल डिजिट में कर दिया है। नोवेलिस ने कहा कि उसके बे मिनेट प्रोजेक्ट में कुल पूंजी लागत में 65 प्रतिशत की वृद्धि और एक साल की देरी देखी गई है। नोवेलिस ने प्रोजेक्ट लागत को संशोधित कर 4.1 अरब डॉलर कर दिया है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के कैलेंडर ईयर 2026 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।

13 फरवरी को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर लाल निशान में बीएसई पर 541.85 रुपये पर खुला। कुछ ही पलों में यह पिछले बंद भाव से 14.69 प्रतिशत तक नीचे आया और 496.80 रुपये का स्तर छुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 509.95 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर के लिए लोअर प्राइस बैंड 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 495 रुपये है। हिंडाल्को का मार्केट कैप बीएसई पर 1.13 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

हिंडाल्को शेयर ने एक साल में कितना दिया रिटर्न


शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 620.60 रुपये और निचला स्तर 381 रुपये है। हिंडाल्को के शेयर ने पिछले एक साल में 36.23 प्रतिशत की बढ़त देखी है। हिंडाल्को एल्यूमीनियम और कॉपर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह आदित्य बिड़ला ग्रुप का हिस्सा है। अटलांटा बेस्ड नोवेलिस एल्यूमीनियम रोलिंग और रिसाइक्लिंग फर्म है। कंपनी को दिसंबर 2023 तिमाही में 12.10 करोड़ डॉलर का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जो तिमाही आधार पर 23 प्रतिशत कम है। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 4 प्रतिशत गिरकर 3.94 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

Coal India Stock Outlook: Q3 के मजबूत नतीजों से ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, शेयर 3% तक उछला

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।